दो इंस्टाग्राम रील्स की वजह से HC पहुंचे स्टैंडअप कॉमेडियन को राहत, मेटा ने वापस लिया ऐक्शन
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- रिपोर्ट- हेमलता कौशिक स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि की तरफ से कॉपीराइट शिकायतों के आधार पर इंस्टाग्राम से हटाई गईं दो रील्स को बहाल (वापस विजिबल) कर दिया गया है। इस बारे में इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी 'मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक' ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट को बताया कि दोनों रील्स के संबंधित लिंक बहाल कर दिए गए हैं। इसके बाद जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने मामले के सभी प्रतिवादियों (विरोधी पक्षों) को समन जारी कर दिया। पीठ ने अंतरिम राहत की मांग वाली अर्जी पर नोटिस जारी किया है। अदालत ने यह ऐक्शन पुलकित मणि की उस याचिका पर लिया, जिसमें उन्होंने अपनी मूल रचनाओं के खिलाफ अज्ञात लोगों की तरफ से की गई कॉपीराइट शिकायतों व उन पर मेटा द्वारा की गई कार्रवाई को चुनौती देते हुए मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि शिकायतों के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.