पटना, जनवरी 31 -- बिहार में मात्र दो इंच जमीन के लिए ऐसा फसाद मचा कि युवक ने अपने दो-दो रिश्तेदारों के खून से धरती को लाल कर दिया। घटना राजधानी पटना के फतुहा की है। थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में दो इंच जमीन के विवाद में सगे भतीजे ने ही अपनी चाची, चचेरे भाई और पड़ोसी को गोली मार दी। जिसमें महिता और पड़ोसी की मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई घायल है। घटना शुक्रवार की है। घटना से इलाके में सनसनी मची है। मरने वालों की पहचान रसलपुर गांव निवासी श्रवण प्रसाद की 50 वर्षीया पत्नी राजमंत्री देवी और उनके पड़ोसी 55 वर्षीय देवसागर सिंह के रूप में हुई है। जबकि इस घटना में घायल श्रवण प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र राजन कुमार का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन क...