मेरठ, अप्रैल 8 -- शताब्दी नगर स्थित अध्ययन ग्राउंड में सोमवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में दो युवकों को दबोच लिया। दोनों ग्राउंड में गड्ढा खोदकर सामान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मंगलू निवासी मंगी कॉलोनी शिवनगर कताई मिल परतापुर और मोहम्मद कैफ निवासी गली नंबर-3, फतुल्लापुर थाना लोहियानगर बताए। तलाशी के दौरान मंगल के कब्जे से तमंचा, कारतूस और 15 सौ रुपये बरामद हुए हैं। मो. कैफ के पास से चांदी का सिक्का और लोहे की गरारी मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सामान कताई मिल की एक बंद पड़ी मशीन से निकाला गया था, जिसे छिपाने के लिए अध्ययन ग्राउंड में गड्ढा खोद रहे थे। दोनों ने डेढ़ माह पहले भूड़बराल मस्जिद के सामने स्थित फैक्ट्री में चोरी करने की बात भी कबूल की। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.