पूर्णिया, फरवरी 16 -- हरदा, एक संवाददाता।मरंगा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक वारंटी और एक आपराधिक मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी सतकोदरिया निवासी श्याम सुन्दर राय है जबकि मरंगा थाना कांड संख्या 282/24 के आरोपी ततमा टोला निवासी रजनीश कुमार को भी पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...