एटा, जून 1 -- सालों से फरार चल रहे दो आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ा। कानूनी काार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। थाना राजा का रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के एक इनामी आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी कसेरू बक्सर थाना गंगा नगर जनपद मेरठ बताया है। बताया कि साल 2024 से फरार चल रहा था। जिस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरी तरफ आरोपी सलीम पुत्र करीम निवासी डेरा बंजारा अलीगंज पर एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर 2025 में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें फरार चल रहा है।

हिंदी हिन्दु...