लातेहार, जून 23 -- लातेहार,प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की अदालत ने मंगलवार को हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। प्रभारी जिला लोक अभियोजक शिव शंकर राम के अनुसार 22 जनवरी 2023 को नेतरहाट स्थित ग्राम कोरगी निवासी संतोष बृजिया को उसके गांव के ही विनोद बृजिया और अल्फोंस बृजिया ने डंडा से पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दिया था। मृतक की पत्नी प्रतिमा देवी ने उक्त घटना की प्राथमिकी नेतरहाट थाना में दर्ज करवाई थी। सूचिका ने बताया था कि 22 जनवरी 2023 को करीब 1 बजे उनके पति घर के आंगन में अपने दो दोस्तों के साथ बातचीत कर रहे थे । इसी बीच विनोद बृजिया और अल्फोंस बृजिया उसके घर में आ गए और...