सिद्धार्थ, जून 9 -- सिद्धार्थनगर। जेएम डुमरियागंज उदयन कुमार गौतम ने राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के दो आरोपियों को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई है। आरोपियों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सिद्दीक पुत्र एनुल्लाह व साजिदा पत्नी सिद्दीक निवासी देईपार थाना भवानीगंज के खिलाफ 2026 में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत भवानीगंज में केस दर्ज हुआ था। आरोपियों को जेएम डुमरियागंज उदयन कुमार गौतम ने न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई। दोनों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...