लखीसराय, फरवरी 12 -- सूर्यगढ़ा। माणिकपुर थाना की पुलिस ने भवानीपुर एवं खांड़पर गांवों में छापेमारी में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके बुधवार को लखीसराय जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार की अगुवाई में पुलिस बल ने मारपीट करने के आरोपी अंकित कुमार भवानीपुर तथा अनिल कुमार मंडल खांड़पर को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...