रांची, जुलाई 21 -- रांची। हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध वेतन निकासी मामले में आरोपी राकेश चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत 25 जुलाई को अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। वर्ष 2014 से 2026 के बीच करीब 12 वर्षों तक पुलिसकर्मियों के वेतन मद में फर्जी टेंपररी आईडी बनाकर अवैध निकासी की गई। अब तक की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने 24 बैंक खातों में करीब 15 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए। मामले में शंभु कुमार, उसकी पत्नी काजल कुमारी, आरक्षी रजनीश सिंह उर्फ पंकज सिंह, उसकी पत्नी खुशबू कुमारी, रिश्तेदार सौरभ सिंह और आरक्षी धीरेंद्र सिंह शामिल हैं। जांच पूरी करने के बाद सीआईडी इन आरोपियों के ख...