गोपालगंज, अप्रैल 19 -- कुचायकोट, एक संवाददाता स्थानीय थाने के सासामूसा में चर्चित चंदन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में भेज दिया। जहां से दोनों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में सासामूसा के भीम प्रसाद कसेरा का बेटा दीपक कुमार और बबलू प्रसाद के बेटा मनू कुमार हैं। जबकि, मामले में तीसरे आरोपित अमरनाथ कसेरा की संलिप्तता की जांच पुलिस कर रही है। विदित हो कि सासामूसा निवासी ध्रुव प्रसाद के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार को 28 फरवरी 2024 को गांव के ही युवकों ने तिलक समारोह में शामिल होने के बहाने घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः चंदन की मां समिता देवी ने एक मार्...