भदोही, अप्रैल 25 -- भदोही, संवाददाता। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपीगंज पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर के आरोपित के यहां नोटिस चस्पा किया गया। विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल चन्दन तिवारी एवं गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले निवासीगण आनापुर, गोपीगंज के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियन्त्रण अधिनियम में कार्रवाई की गई है। आरोपितों द्वारा मारपीट, गाली गलौच किया जाता है। पुलिस की पैरवी पर शैलेष कुमार जिला मजिस्ट्रेट भदोही ने यूपी गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह को जिला बदर किया। आदेश का अनुपालन शुक्रवार को पुलिस ने गांव में पहुंच कर कराया। जिले में नजर आने पर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज शैलेष कुमार राय ने दी है।

हिंदी हिन...