सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कोतवाली नगर थाने में दर्ज मुकदमे में दो आरोपितों को कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने सौरमऊ पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। नगर कोतवाल ने बताया कि अभियुक्तगण सलामत अली पुत्र शेर अली निवासी ग्राम दाऊदपुर अलीगंज थाना बंधुआकला व संचित उर्फ गंगू पुत्र सन्तोष निवासी ग्राम दादूपुर थाना बंधुवाकला को मुखबिर की सूचना पर सौरमऊ पुल के पास से शनिवार को दिन में समय करीब 1.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपितों को आपराधिक रिकार्ड है। पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को मो. आतिफ पुत्र जमाल कामिल निवासी लाला का पुरवा थाना कोतवाली नगर की की बाइक चोरी हुई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.