दो आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को विरमित
रांची, जुलाई 22 -- रांची। राज्य सरकार ने बुधवार को दो आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिया। राज्य पुलिस की आईजी प्रशिक्षण अन्नेपु विजयालक्ष्मी को सीआरपीएफ में प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित की गया है। वह 2006 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वहीं, सीआईडी के डीआईजी 2011 बैच के आईपीएस चंदन झा को सीआईएसएफ में प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया है। गृह विभाग के आदेश पर राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी दोनों को विरमित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.