गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले के दो औद्योगिक मॉडल टाउनशिप को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इन क्षेत्रों में नवाचार और साझा सुविधा केंद्र प्रस्तावित किया गया। इसमें गोदाम, अस्पताल, आवास व श्रमिक छात्रावास सुविधाएं समेत अन्य प्रमुख सुविधाएं मिलेंगी। एचएसआईआईडीसी को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज व्यवस्था की संभावना तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

साझा सुविधा और सेवा केंद्र: सोहना-मानेसर आईएमटी में उद्योगों के लिए बिजली, पानी, सड़क, गोदाम, अस्पताल, आवास व श्रमिक छात्रावास जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। नवाचार और साझा सुविधा केंद्र भी प्रस्तावित हैं। जहां सभी प्रशासनिक और व्यावसायिक सेवाएं समयबद्ध तरीके से दी जाएंगी। औद्योगिक भूखंडों के साथ चौड़ी सड़कें, निर्बाध बिजली-पानी, गोदाम और पर्यावरण अनुकूल ग्रीन स्पेस ...