मुरादाबाद, मार्च 29 -- नगर के लालबाग और नई बस्ती गुलजार नगरवार्ड 21 निवासी दो आइसक्रीम विक्रेता कमालपुरी रोड पर रविवार की दोपहर हंसी मजाक करते हुए एक दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मारपीट होने के दौरान एक आइसक्रीम विक्रेता ने दूसरे पर ईंट से वार कर एक विक्रेता ने दूसरे का सिर फोड़ दिया। नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सद्दाम पुत्र रियासत कमालपुरी रोड पर रविवार की दोपहर आइसक्रीम बेच रहा था तभी वहां लालबाग निवासी एक और आइसक्रीम विक्रेता आ गया। दोनों के बीच हंसी मजाक होने लगी इसी बीच दोनों में गाली गलौज शुरू हो गई और एक दूसरे पर टूट पड़े। लालबाग निवासी युवक ने सद्दाम के सिर मे ईंट मार कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...