बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कार्य न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने एक बार फिर से चेहरा प्रमाणीकरण से पोषाहार वितरण न करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किए हैं। इससे पूर्व कई कार्यकत्रियों की सेवा समापत की जा चुकी है। मूल निवास पर न रहने, चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली से पोषाहार वितरण न करने, आंगनबाड़ी केंद्र नियमित न खोलने, लाभार्थियों को प्रतिदिन केंद्र पर स्कूल पूर्व शिक्षा न देने, टीकाकरण न कराने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सालारपुर ब्लॉक के गांव हसनपुर और फकीराबाद की आंगनबाड़ी कार्यकत्री कीर्ति शास्त्री एवं ममता रानी को जांच के बाद आंगनबाड़ी केंद्र न चलाने, पोष...