देवरिया, अप्रैल 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को शहर के दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। अस्पतालों में मरीज भर्ती मिले, लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं मिला। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ.अश्वनी पाण्डेय ने सीएमओ आफिस के लिपिक अरुण शाही, सूरज पाण्डेय की टीम ने अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केन्द्रों का निरीक्षण कर जांच किया। शहर के सीसी रोड स्थित न्यू अपोलो अस्पताल का निरीक्षण किया। मौके पर दो मरीज भर्ती मिले, जिनका सीजर कर प्रसव कराया गया था। लेकिन मौके पर कोई चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं मिला।नोडल अधिकारी डा. अश्विनी पाण्डेय ने तीन दिन के अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर...