सीतापुर, जून 2 -- सीतापुर, संवाददाता। सीताुर जिले में हुए दो अलग- अलग हादसे में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। यह हादसा सिधौली व तंबौर इलाके में हुआ है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पहला हादसा सिधौली संवाददाता के अनुसार कोतवाली इलाके के हाइवे स्थित मनवा तिराहे के समीप सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार वाहन ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार बिसवां के अहमदाबाद निवासी मोहित, थाना संदना के महसूई निवासी इरफान, अटरिया के बौनाभरी निवासी माही मिश्रा व एक और युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के समय ऑटो पर सवार होकर लखनऊ से सीतापुर की तरफ आ रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने माही की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर...