मधुबनी, मार्च 11 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दरभंगा जिले के गोलगड्डा गांव निवासी प्रभात कुमार (21) और कमलेश कुमार (17) शामिल हैं। वहीं भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरुआर गांव निवासी कुमरजी साह (23) भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...