चतरा, मई 17 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि चतरा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के तपेज के समीप शुक्रवार देर रात की घटी। यहां तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक स्कूटी सवार को चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान शहर के लाईन मुहल्ला आजार नगर निवासी मो0 रेहान आफरीदी के रूप में हुई। बताया जाता है कि रेहान और उसका भाई हजारीबाग से स्कुटी से आ रहा था इसी दौरान तपेज के पास पिकअप ने धक्का मार दिया। प्राथमिक उपचार सदर अस्प्ताल में कराने के बाद उसे हजारीबाग ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पिकअप वाहन को पुलिस जब्त कर ली है। यह भी पढ़ें- बेलगाम रफ्तार का कहर, डेढ़ माह में 25 की मौत, 102 लोग घायलदूसरी घटना वहीं दूसरी घटना हंटरगंज के चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित ...