लातेहार, फरवरी 22 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है। पहला मामला लातेहार प्रखंड का है। जहां एस्सार पेट्रोल पम्प के पास मनिका से लातेहार की ओर आ रहे एक बाइक सवार को पलामू की ओर जा रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे, सभी घायल हो गए। घायलों की पहचान मनिका थाना के नामुदाग पंचायत के सदवाडीह के जितेंद्र कुमार, नमिता कुमारी, संदीप सिंह और एक अन्य के रूप में हुई है। घटना के बाद साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव, प्रवेश उरांव आदि की मदद से सभी को लातेहार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक जेपी जायसवाल ने प्राथमिक उपचार किया। इनमें जितेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति को देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.