दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
रांची, जून 4 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग अधिवक्ता घायल हो गए। पहली घटना रांची-गुमला फोरलेन मुख्य मार्ग पर एकलव्य विद्यालय लमकाना के समीप हुई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइड गार्ड से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूर्व मुखिया बुधराम बाड़ा ने नईम हुसैन, अनवर खान और टूना खान के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो की मौत,तीन घायल मृतकों की पहचान 18 वर्षीय रोहित लोहरा पिता- परदेशिया लोहरा और 18 वर्षीय शशिकांत उरांव पिता- रोपना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.