दुमका, अक्टूबर 5 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में कुल चार व्यक्ति घायल हो गए। पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ- हरिपुर मुख्य सड़क मार्ग में माछीटांड़ गांव के निकट घटित हुई। जिसमें शुक्रवार की शाम मूसलाधार बारिश की वजह से सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार दोनों घायल युवक की पहचान देवघर जिला के पालोजोरी निवासी अभय यादव और किशन कुमार के रूप में हुई। अभय ने बताया कि अपने मित्र किशन के साथ जरमुंडी में अपने रिश्तेदार से भेंट करके वापस अपने घर पालोजोरी लौट रहे थे। यह घटना शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब घटित हुई। बताया की बारिश की वजह से सड़क पर बाइक के फिसलने से यह घटना हो गयी। आसपास के लोगों ने जरमुंडी थाना को इसकी सूचना दी। जरमुंडी थाना के वाहन की मदद से दोनों...