चतरा, अप्रैल 23 -- हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज में गुरुवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना हंटरगंज-प्रतापपुर मुख्य मार्ग स्थित खगड़वाटांड जंगल में गुरुवार की सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पलटने के कारण हुई। इसमें बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दुंदू गांव के तुलसी भुइयां का पुत्र कल्लू कुमार, गेरुआ पंचायत के बड़हीबिघा गांव के बाढ़ो भुइयां का पुत्र छोटू कुमार और सतघरवा गांव के राजू भुइयां का पुत्र दीपक कुमार शामिल है। 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। कल्लू कुमार और छोटू कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ये सभी दुंदू गांव के तुलसी भुइयां के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। ...