दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोग हुए घायल चेवाड़ा, निज संवाददाता । एनएच 333 पर दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में नगर पंचायत निवासी पांच लोग घायल हो गये। परिजनों द्वारा घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पहली घटना शेखपुरा मार्ग के गैस गोदाम के निकट हुई, जिसमें सहदेव चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार और दिनेश पासवान के पुत्र राज बल्लम कुमार जख्मी हो गये। दोनों शेखपुरा से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। गैस गोदाम के निकट अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गये। इसी तरह बिल्लो मोड़ के निकट हुई दुर्घटना में नगर पंचायत के राकंड गांव निवासी अमरजीत कुमार, कुन्दन कुमार और जयराम कुमार जख्मी हो गये। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर अस्थावां गांव मजदूरी करने जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.