लातेहार, अप्रैल 26 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालूमाथ-चतरा एनएच 22 मुख्य मार्ग पर दो अलग अलग सड़क हादसों में कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। पहली घटना शनिवार की मध्य रात्रि बालूमाथ थाना क्षेत्र के जिलांगा चौक के पास घटी। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जिलांगा गांव निवासी आदर्श कुमार पिता सकेंद्र कुमार, सकेंद्र महतो पिता प्रयाग महतो एवं लालो महतो पिता खेमन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मुर्गी लदा वाहन पलटा, बाइक सवार दो लोग घायल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को...