दो अलग-अलग सड़क हादसों में दरोगा और सिपाही घायल
मैनपुरी, जून 26 -- मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए। पहली घटना में सड़क हादसे की सूचना पाकर पहुंचे कोबरा सिपाही को डंपर ने टक्कर मार दी। वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर और अर्टिगा कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार एक दरोगा घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीती रात लगभग 11:30 बजे मैनपुरी करहल रोड सिंहपुर नहर से आगे एक सड़क हादसा हो गया। जहां कोबरा हेड कांस्टेबल सुनील कुमार व कांस्टेबल गौरव कुमार को मौके पर भेजा गया। एक्सीडेंट हुई गाड़ियों को साइड में डायल 112 पुलिस व कोबरा पुलिस लगवा रही थी। तभी अचानक पीछे से आ रहे डंपर ने खड़े पुलिस कर्मियों में टक्कर मार दी। जिसमें कोबरा के कर्मचारी आरक्षी गौरव को चोटें आई। गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.