मुंगेर, अप्रैल 4 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में गुरुवार की शाम हुए दो अलग - अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाज में कथित देरी को लेकर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। इस घटना ने एक बार फिर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बनगांव थाना क्षेत्र के सरारी टोला पश्चिम के समीप शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो अलग - अलग बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहले बरियाही स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया था।परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल पहुंच...