घाटशिला, मई 27 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा और घाटशिला थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पहली घटना जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राखा माइंस शराब दुकान के समीप हुई। जानकारी के अनुसार कुलडीहा निवासी लखन कैवर्त सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार पोटका निवासी साहिल मुखी और कौशिक नायक वहां से गुजर रहे थे। अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे लखन को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को यूसील जादूगोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।वहीं, दूसरी ...