औरंगाबाद, मार्च 16 -- शहर में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पहली घटना अदरी नदी के समीप हुई, जहां अनियंत्रित बाइक ने पानी लेकर जा रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला अदरी नदी मोहल्ला निवासी मुन्ना शर्मा की पत्नी चांदनी कुमारी है। परिजनों ने बताया कि चांदनी पास के नल से पानी लेकर घर जा रही थी। कुछ लोग आपस में बहस कर रहे थे और बाइक चालक तेजी से वहां से निकलने के दौरान महिला को टक्कर मार बैठा। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। दूसरी घटना शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित धर्मशाला चौक के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सदर प्...