दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में दो जख्मी
चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा। अलग-अलग दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। ज़ख्मियों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत चडाई गांव निवासी 21 वर्ष के देव कुमार गोप और झींकपानी के नवागांव निवासी 20 वर्षीय रोशन तामसोय शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार के सुबह देव कुमार गोप मंझरी थाना अंतर्गत थाइ बसटोमसाइ गांव से स्कूटी पर सवार होकर अपना गांव आ रहा था। रास्ते में तातनगर ओपी के तुइबाना गांव के पास अचानक स्कूटी समेत गिर पड़ा ।जिससे चेहरा और सिर में गंभीर चोट लगी। तांतनगर पुलिस उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाई। इसी तरह से रोशन तामसोय बुधवार को देर शाम चाईबासा से शारदा की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइहातु के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिसे उसे चेहरा में गंभीर चोट लगी है। गुरुवार को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.