औरंगाबाद, मार्च 5 -- गोह थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग बाइक दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गोह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर कर दिया गया। पहली घटना एनएच-120 पर देवहरा के समीप हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पलट गई। इस दुर्घटना में देवहरा गांव निवासी मुस्कान महतो की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी तथा हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी सोहन सिंह के पुत्र रोशन कुमार घायल हो गए। दूसरी घटना कैथी नहर के पास हुई, जहां एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक पलटने से उस पर सवार गम्हारी गांव निवासी सूरज कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से गोह पीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिक...