लातेहार, जनवरी 24 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स,रांची रेफर कर दिया गया है। पहली दुर्घटना शेरेगड़ा गोलीटाड़ के समीप बजरंगबली मंदिर के पास हुई। बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़े दो युवकों को बालूमाथ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान बैजनाथ कुमार, सुनील कुमार चमातू गांव निवासी एवं गोलीटाड़ निवासी सुनील गंझू के रूप में की गई है। दूसरी दुर्घटना पिडारकोम गांव के समीप हुई,जहां एक ट्रक के चक्में से बाइक सवार लालदेव गंझू बसिया गांव निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि वह बाजार से आवश्यक कार्य निपटाकर अपने घर लौट रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.