साहिबगंज, जनवरी 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में छोटा साहेब मुर्मू (18) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चसगांव निवासी मांझी हेंम्ब्रम (25) बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल होण्डा शो रूम के पास बाइक से गिर कर घायल हो गया। दोनों घायलों को बोरियो थाना पुलिस के गस्ती पेट्रोलिंग दल के एएसआई देव नारायण साहू के द्वारा बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल छोटा साहेब मुर्मू को वेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...