दो अलग-अलग जगह पर मारपीट में दो घायल
साहिबगंज, अप्रैल 30 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़गामा गांव में गुरुवार को पड़ोसी के साथ आपसी विवाद में हुए मारपीट में डेढ़गामा निवासी राजेश मंडल (45) घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी के द्वारा इलाज किया गया। वहीं दूसरी ओर राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा के एलाहीटोला में एक शादी समारोह में रिश्तेदारों के साथ आपसी विवाद में हुए मारपीट में समशुल शेख की पत्नी एलीबा बीवी (32) घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया।दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.