देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। यह कारवाई साइबर थाना व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग छापेमारी में कुल सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर आम लोगों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में 11 अप्रैल 2026 को यह बड़ी कार्रवाई की गई। पहला मामला: 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार:- पहली कार्रवाई में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के कुंडा व रिखिया थाना क्षेत्र में कुछ युवक फर्जी तरीके से नामी कंपनियों के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्ता...