रांची, दिसम्बर 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग के बरवादाग सिंजू टोली के समीप एक बाइक से टकराने पर एक छह वर्षीय बच्ची कल्याणी कुमारी उर्फ़ अकली घायल हो गई। घायल बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया है। घटना सोमवार की सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जाता है कि बच्ची अचानक घर से निकल कर सड़क पर दौड़ गई थी। इसी दौरान झालदा निवासी शुभम नाग की बाइक से टक्कर हो गई। शुभम रांची की ओर जा रहे थे। अनगड़ा थाना की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं, दूसरी घटना शाम करीब चार बजे रांची-मुरी मार्ग के राजाडेरा में हुई, जहां एक कार और एक ऑटो की सीधी टक्कर होने से कार में सवार महिला घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...