कटिहार, अप्रैल 10 -- आजमनगर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग गांवों में हुए दर्दनाक हादसों में दो मासूम बच्चों की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे दनिहां पंचायत के ख्वाजा नगर गांव की है। बताया जाता है कि तीन वर्षीय आमिर अंसारी भी पोखर के पास खेल रहा था। खेलते समय पोखर के किनारे चला गया। देखते ही देखते उसका पैर फिसल और पानी के अंदर चला गया। इससे पहले की लोग आसपास के लोग उसे देख पाते। वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। दूसरी घटना जोकर पंचायत के हाटबरोल गांव की बतायी जा रही है। गुरुवार की दोपहर को करीब 2 बजे गांव के पास स्थित पोखर के किनारे खेल रही पांच वर्षीय रिमझिम कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। आसपास मौजूद लोगों को इसकी भनक लगने तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.