संभल, मई 10 -- कुढ़फतेगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार की रात्रि चोरों ने दो अलग-अलग गांवों में नकब लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजथल का मझरा मैथरा में शनिवार की रात्रि चोरों ने बृजपाल पुत्र कृष्ण पाल के घर में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजन आंगन में सोते रहे। बृजपाल की पत्नी कुमकुम अपने बच्चों के साथ आंगन में तथा सास मुन्नी देवी बरामदे में सो रहीं थीं। चोरों ने पीछे से कमरे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखा सामान खंगाला और थैले में रखे बारह हजार रुपए व सोने के कुंडल निकाल कर ले गए। कुमकुम ने बताया कि शुक्रवार को ही चन्दौसी में एक सर्राफ के यहां गिरवी रखे सोने के कुंडल छुड़ाकर लाई थी। थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।

दूसरी चोरी की घटना वहीं दूसरी घटना ग्राम पंचायत कोकावास का मझरा जगदीशपुरी म...