उरई, अगस्त 2 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद के दो अभ्यस्त अपराधियों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। जिलाबदर किए गए आरोपियों में नितिन गुप्ता उर्फ गोलू कंथरिया निवासी मुसमरिया, थाना चर्खी हाल पता गोपालगंज उरई और बृजपाल उर्फ बजराज उर्फ मिन्टू निवासी टडवा थाना चर्खी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ चोरी, लूट, बलवा व गुंडा एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जिलाबदर अवधि में उन्हें लिखित में बताना होगा कि वे कहां रहेंगे। अवधि में शस्त्र नहीं रखेंगे। सीमा में पाए जाने पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...