गौरीगंज, मार्च 24 -- गौरीगंज। पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल दो अभियुक्तों पर सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसमें से एक अभियुक्त को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र गौरीगंज के वार्ड नंबर 25 खाली सराय कटरा लालगंज निवासी राजेश अग्रहरि व पोस्ट आफिस गली के पीछे निवासी मो. एजाज उर्फ राजन राइन बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। डीएम के अनुमोदन के बाद इन दोनों पर सोमवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। मंगलवार की सुबह गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त एजाज उर्फ राजन राईन को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.