गौरीगंज, जून 7 -- अमेठी, संवाददाता। एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेने और चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर अपराध करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन के बाद प्रभारी निरीक्षक अमेठी ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर विधिक कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली में तहरीर देकर प्रभारी निरीक्षक अमेठी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के अगई निवासी शिवा सरोज व लीलापुर के टीना दुबान निवासी विशाल कोरी का एक अपराधिक गैंग है। जिसका गैंगलीडर शिवा सरोज है। यह दोनों मिलकर एटीएम मशीन के पास जाकर लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनके एटीएम कार्ड का पिन कोड जान लेते हैं और धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। जिसके बाद दोनों खाते से पैसे निकाल लेते हैं। यही नहीं दोनो...