फिरोजाबाद, जून 15 -- पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे आपरेशन कन्विक्शन के तहत एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी से दो अभियुक्तों को सजा मिली। न्यायालय पीठासीन अधिकारी करुणा सिंह पॉक्सो प्रथम ने थाना दक्षिण के दोषी अभियुक्त गौतम उर्फ विवेक कुमार पुत्र हाकिम, आदित्य कुमार उर्फ गौरव पुत्र हाकिम निवासीगण करबला को 3-3 वर्ष के कारावास व 20,000-20,000 रुपये का जुर्माना किया। न करने पर अभियुक्तों को 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियुक्तों को सजा दिलाने में अभियोजक संजीव शर्मा, विवेचक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह व कोर्ट पैरोकार हैड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...