जौनपुर, दिसम्बर 15 -- सिंगरामऊ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय जौनपुर के आदेश पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस ने रविवार को धारा 84 के तहत कुर्की की नोटिस अभियुक्तों के घर पर चस्पा कर डुगडुगी पिटवाई। जून माह में मल्लूपुर गांव निवासी अमरनाथ खरवार को एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जांच के दौरान शुभम सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी बरैंया तथा इंद्रभान सिंह पुत्र जोखन सिंह निवासी जमऊपट्टी, थाना सिंगरामऊ का नाम प्रकाश में आया। दोनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन दोनों फर...