इटावा औरैया, मार्च 21 -- कानपुर और लखनऊ के बीच स्लीपर बदले जाने के चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इटावा आने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटर सिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी का ठहराव 2 अप्रैल से 13 मई तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। वहीं नई दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन अप्रैल से इटावा होकर आगे जायेगी । लखनऊ खंड में स्लीपर बदले जाने को लेकर काम शुरू होना है। रेल पटरियों को मजबूती देने के लिए इस काम के चलते पावर ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से यहां से होकर जाने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 12180 आगरा इंटर सिटी एक्सप्रेस यमुना ब्रिज, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झीझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल , उन्नाव होकर लखनऊ नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.