औरैया, मार्च 21 -- दिबियापुर। कानपुर सेंट्रल से लखनऊ रेल लाइन पर कानपुर में रेलवे ब्रिज पर मरम्मत और तकनीकी कार्य होना है। इसके चलते फफूंद स्टेशन से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालक में बदलाव किया गया है। दो अप्रैल से 13 मई नई आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस सिर्फ कानपुर तक ही जाएगी। सुबह के समय फफूंद से लखनऊ को जाने वाली आगरा लखनऊ इंटर सिटी एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई लखनऊ नहीं जाएगी। स्टेशन अधिक्षक राजू रंजन दास ने बताया कि इस अवधि के बीच आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ तक नहीं जाएगी। इस बीच इस ट्रेन का आवागमन कानपुर से होगा। ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फफूंद निवासी व्यापारी संदीप पोरवाल ने कहा कि यह निर्णय दैनिक यात्रियों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। विवेक शर्मा ने कहा कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.