लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- रविवार को गुलरीपुरवा हनुमान मंदिर परिसर में संरक्षक योगेश वर्मा एवं इरा श्रीवास्तव सहित आयोजन समिति के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर की पावन भूमि पर आयोजित यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आस्था, एकता और दृढ़ संकल्प का जीवंत प्रतीक है। इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव की रजत जयंती मनाई जा रही है, जो 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को दर्शाती है। बताया गया कि वर्ष 2000 में सीमित संसाधनों के बावजूद पांच समर्पित व्यक्तियों विमल अग्रवाल, दीपक खरे, राजेंद्र शर्मा, कानमल जैन और संजय निमानी ने इस परंपरा की नींव रखी थी, जो आज एक विशाल स्वरूप ले चुकी है। आयोजन के अंतर्गत 31 मार्च को सायं 5 बजे विलोबी मैदान से बाइक से जनसंपर्क यात्रा निकाली जाएगी। एक अप्रैल को शाम 7:30 बजे सामूहिक हनुमान चाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.