संभल, अप्रैल 1 -- विकासखंड असमोली क्षेत्र के गांव काफूरपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को निशु सिंह के मकान पर श्री हनुमान जन्मोत्सव सेवा समिति एवं श्री बालाजी भक्तों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। समिति अध्यक्ष खुशीराम ने बताया कि दो अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर काफूरपुर के प्राचीन चामुंडा व हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर महायज्ञ, हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की अपील की गई। समिति के अनुसार, इस धार्मिक आयोजन में एक दर्जन से अधिक गांवों के बालाजी एवं ...