धनबाद, अप्रैल 29 -- जिस केंदुआडीह भू-धंसान और गैस रिसाव को लेकर धनबाद की राजनीतिक गरमाई, उसी मुद्दे को लेकर प्रशासन की ओर से दो मई को बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रशासन की ओर से मंगलवार को जारी पत्र में बिना कारण बताए बैठक स्थगित करने की सूचना जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को दी गई है। बैठक स्थगित किए जाने के पीछे सियासत है या प्रशासनिक विवशता इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। मालूम हो मामले को लेकर राज सिन्हा ने तीन दिन तक धरना दिया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले पर बैठक बुलाने का लिखित आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- 'विधायक राज सिन्हा के सफल आंदोलन से झामुमो में घबराहट' इसी बीच झामुमो की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर धनबाद विधायक पर मामले को लेकर निशाना साधा था। इसके एक दिन बाद अचानक 28 अप्रैल को प्रशासन की ओर से बैठक स्थगित करने ...