बदायूं, जून 12 -- अपहरण के एक मामले में पुलिस ने दो अपहृत किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। मामले की जांच के दौरान प्रकाश में आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अपहृत किशोरियों पुलिस ने नोएडा से सुरक्षित बरामद कर लिया गया था। उसावां थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो अपहृत किशोरियों को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुकदमे की जांच करते हुए अपहृत किशोरियों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके साथ ही मामले में प्रकाश में आए रौकन पुत्र विक्रम चौहान निवासी नारायनपुर तिवारी थाना खामपार देवरिया, हाल निवासी कस्बा उसावां और रंजीत पुत्र शेर सिंह निवासी वार्ड नंबर तीन कस्बा उसावां की तलाश शुरू की गई। यह भी पढ़ें- दो अपह...